Vodafone and Idea merger : वोडाफोन और आइडिया ग्राहकों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। वे अब देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी के ग्राहक बनने जा रहे है।
Vodafone and Idea Merger को एनसीएलटी ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वोडाफोन का अब देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनने का रास्ता साफ हो गया है। वोडाफोन-आइडिया मर्जर से 35 प्रतिशत बाजार में वोडाफोन की हिस्सेदारी हो जाएगी।
वह 23 अरब डालर मूल्य देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन जाएगी। अभी वृहत आकार के साथ भारती एयरटेल देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है। वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर के ग्राहकों की संख्या करीब 44.3 करोड़ है। भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 34.4 करोड़ है। सरकार ने 26 जुलाई को वोडाफोन इंडिया और आइडिया के विलय को मंजूरी दी थी।
कुमार मंगलम बिड़ला गैर-कार्यकारी चेयरमैन होंगे
दोनों कंपनियों द्वारा एकमुश्त स्पेक्ट्रम शुल्क के रूप में 7,248.78 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के बाद सरकार ने यह मंजूरी दी।विलय के बाद बनने वाली इकाई में कुमार मंगलम बिड़ला गैर-कार्यकारी चेयरमैन होंगे और बालेश शर्मा नये सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) होंगे। कंपनी सूचीबद्ध बनी रहेगी।